जॉब डेस्क, WCDD Sonipat Jobs | महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के अंतर्गत मिशन वात्सल्य के अधीन पोस्को अधीनियम 2012 की धारा 39 के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, सोनीपत द्वारा “सपोर्ट पर्सन” पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष या महिला जो भी उम्मीदवार इच्छुक है, वह अपने आवेदन भारतीय डाक के माध्यम से भेज सकता है. सहायक व्यक्तियों (Support Persons) को 3 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसकी समीक्षा जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा चयन समिति के आधार पर वार्षिक आधार पर तीन वर्ष से आगे बढ़ाया जाएगा.
यदि सहायक व्यक्ति समय पर रिपोर्ट नहीं करता है या गलत रिपोर्टिंग करता है, तो उसे कार्यकाल के दौरान किसी भी समय बिना किसी सूचना के हटाया जा सकता है. यदि आप इस भर्ती से जुड़ी हुई और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे इन पदों के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है, आवेदन शुल्क क्या होगा इत्यादि यहाँ दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है कि खबर को अंत तक पढ़ें.
| WCDD Sonipat Vacancy 2026 |
| Organization | Women and child Development Department Sonipat |
| Post Name | Supports Person |
| Vacancies | 04 |
| Salary/ Pay Scale | As Per Norms |
| Job Location | Sonipat |
| Last Date to Apply | 27 March 2026 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Contract Jobs |
| Official Website | sonipat.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 21 मार्च 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे)
| Education Qualification |
इन पदों के लिए उम्मीदवार ने सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, साईकोलॉजी या चाइल्ड डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की हो, अथवा ग्रेजुएशन के साथ बाल शिक्षा/विकास क्षेत्र में 3 साल का अनुभव हो. बाल गृह और आश्रय गृह से जुड़ा कोई अधिकारी जो बच्चे की देखभाल के लिए जिम्मेदार है, वह भी सहायक व्यक्ति के रूप में आवेदन करने के लिए पात्र हो सकता है, यदि वह अपने कर्तव्यों के अलावा काम करता है और उसे दिशानिर्देशों के अनुसार समान वेतन दिया जाएगा.
| Application Fee |
किसी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
| Vacancy Details |
कुल चार पदों पर भर्ती होगी जिनमें तीन पद महिलाओं के लिए तथा एक पद पुरुषों के लिए रहेगा.
| How to Apply |
- इन पदों के लिए आपको ऑफ़लाइन आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक से अपना आवेदन फार्म डाउनलोड करें.
- आवेदन फार्म में पूरी जानकारी भरे तथा संबंधित दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- आवेदन वाले लिफाफे पर Application For the post of …….“अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को पंजीकृत डाक अथवा दस्ती तौर से लघु सचिवालय सोनीपत, जिला बाल संरक्षण इकाई, कमरा सं. 304, सोनीपत 131001, संपर्क सं 0130-2222736 के पते पर जमा करवा दें.
- जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन दिनांक 21 मार्च 2025 के तहत आवेदन किया था उन्हें फिर से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर होगा
1. शॉर्टलिस्टिंग
2. इंटरव्यू
3. डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
4. मेडिकल परीक्षा
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
