हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में आयोजित कृषि मेले में इस बार अनोखी और आकर्षक चीजें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. मेले में एक ओर जहां किसानों की आधुनिक तकनीकों और खेती से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है, वही दूसरी ओर बड़े आकार की सब्जियां और अनोखे खाद्य पदार्थ लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहे है.

मेले की सबसे खासियत 20 किलो वजनी पेठा रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसके अलावा करीब 6 फुट लंबी घीया भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इतनी बड़ी सब्जियां देखकर लोग हैरान है और इनके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे है.
प्राकृतिक खेती से तैयार बीज
सोनीपत के किसान जोगिंद्र सिंह राणा ने भी प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कहा है कि वह पिछले 13 सालों से प्राकृतिक खेती कर रहे है और इस बार मेले में बहुत बड़ा पेठा लेकर आए है. उसने कहा कि वह सब्जियों के बीच खुद तैयार करते है और किसानों को उपलब्ध कराते है.
वही किसान संजय आर्य ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं पिछले 15 सालों से खेती कर रहा हूं और गन्ने से कुल्फी बनाकर व्यवसाय शुरू किया था, जिससे अब अच्छा खासा लाभ कमा रहा हूं. उनकी कुल्फी शुद्ध गन्ने से तैयार होती है और बाजार वाली कुल्फी से बिल्कुल अलग होती है. अगर किसान 1 एकड़ गन्ने की खेती कर उसके उत्पादों को प्रोसेस करके बेचें, तो वे अच्छा मुनाफा कमा सकते है.
अनोखी फसल बनी आकर्षण का केंद्र
मेले में अन्य किसानों ने भी अनोखी फसलें पेश की, जैसे बड़वासनी के किसान ने काले आलू और 14 किलों का पेठा उगाकर लोगों को हैरान किया. वही राजस्थान के भादरा से आए किसान 14 किलो का प्याज लेकर पहुंचे, इसीलिए मेले में इन किसानों को सम्मानित किया गया.
कृषि मेले में प्रदर्शित नवाचार और किसानों के अनुभव यह साबित करते है कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के मेल से खेती को फायदेमंद बनाया जा सकता है. कृषि मेला केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं है, बल्कि किसानों के सीखने और नई तकनीकों को समझने का बड़ा मंच है. यहां आधुनिक खेती के तरीके, जल संरक्षण, जैविक खेती और नई फसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है.