हरियाणा की इस मंडी में सरसों के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर हुई बिक्री

सोनीपत | हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक रफ्तार पकड़ चुकी है. प्रदेशभर की अनाज मंडियों में 28 मार्च से सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. केंद्र सरकार द्वारा सरसों का सरकारी रेट 6,200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. हालांकि, प्राइवेट एजेंसियों द्वारा जमकर सरसों खरीदी जा रही है और किसानों को MSP से भी ज्यादा भाव मिल रहा है.

mustered mandi sarso

सोनीपत में बना नया रिकॉर्ड

सोनीपत जिले की गोहाना अनाज मंडी की बात करें तो यहां सोमवार को नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है. यहां सरसों बिक्री के दौरान गांव तिहाड़ मलिक के किसान विकास मलिक को 7,015 रुपए प्रति क्विंटल का रिकॉर्ड तोड भाव मिला है. फिलहाल प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में सरसों MSP से ज्यादा ही भाव पर बिक रही हैं.

7 हजार रुपए प्रति क्विंटल का रिकॉर्ड तोड भाव मिलने से गोहाना मंडी में सुर्खियों में छाए किसान विकास मलिक ने ऊंचा भाव मिलने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि उनकी सरसों फसल की गुणवत्ता बहुत अच्छी थी और इसी वजह से उन्हें टॉप का भाव मिला है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनोखी श्रद्धांजलि, गाय 'नंदिनी' की तेरहवीं पर महाभोज; 650 किलो रसगुल्लों का लगाया गया भोग

फसल सुखाकर लाए किसान

गोहाना मंडी के मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि सरसों किसानों को सरकारी भाव से ज्यादा भाव ही मिल रहा है. किसानों की सरसों प्रति क्विंटल 300- 500 रुपए तक ज्यादा बिक रही हैं. इससे किसानों को आर्थिक फायदा पहुंचेगा. उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपनी सरसों की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर मंडी में लाएं ताकि उन्हें उचित भाव मिल सके.

किसानों को फसल बिक्री में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंडी में पूरे इंतजाम किए गए हैं. बिजली- पानी, पक्की सड़कें, साफ- सुथरे शौचालय जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. वहीं, अटल कैंटीन में किसानों को मात्र 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.