हरियाणा सरकारी भर्तियों में रिजर्वेशन का लाभ लेने के लिए बनवाने होंगे नए सर्टिफिकेट, पुराने सर्टिफिकेट की वैधता खत्म

चंडीगढ़ | हरियाणा में बुधवार यानि आज से तीन श्रेणियों के प्रमाणपत्रों की मान्यता खत्म हो जाएगी. इनमें पिछड़ा वर्ग- ए (बीसी- ए), पिछड़ा वर्ग बी (बीसी- बी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाणपत्र सम्मिलित हैं. जो युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहें है और भर्ती में आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें नए सर्टिफिकेट बनवाने होंगे.

Job Exam Student Collage

HSSC अध्यक्ष ने भी साझा की जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह की तरफ से भी मंगलवार को इस बारे में इंटरनेट मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की गई थी. इस दौरान HSSC अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एक अप्रैल से नया चरण शुरू हो रहा है. वित्त वर्ष 2025- 26 खत्म हो चुका है, जिसका सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों के दस्तावेजों पर होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की चीनी मिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास, तीन अलग-अलग कैटेगरी में पहला स्थान; दिल्ली में हुआ सम्मान

जनवरी में नई भर्तियों में यह अमान्य

बीसी- ए और बीसी- बी श्रेणी के प्रमाणपत्र क्रीमी लेयर और नान-क्रीमी लेयर की आय सीमा पर आधारित होते हैं. 31 मार्च के बाद पुरानी आय रिपोर्ट मान्य नहीं रहेगी. ऐसे में भर्तियों में आरक्षण लाभ लेने के लिए नए सिरे से सर्टिफिकेट बनवाने होंगे. जनवरी में बनवाया हुआ आय प्रमाणपत्र नई भर्तियों में अमान्य होगा. ऐसे में जो भी अभ्यर्थी सरकारी भर्तियों में रिजर्वेशन का लाभ लेना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपने नए सर्टिफिकेट बनवा ले.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.