खुशखबरी: किसानों को सस्ती दरों पर मिलती रहेगी DAP- यूरिया, खाद सब्सिडी के लिए करोड़ों रुपए मंजूर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इसमें किसानों के लिए भी 41,534 करोड़ रुपए की सब्सिडी राशि को मंजूरी दी गई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 23वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए यह एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है.

DPA Khad

DAP- यूरिया खाद पर मिलती रहेगी सब्सिडी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उर्वरक विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें आगामी खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर ‘पोषक तत्व आधारित ‘सब्सिडी’ (NBS) की दरें तय की गई हैं.

NBS व्यवस्था के तहत P&K उर्वरकों पर सब्सिडी जिसमें DAP और NPKS जैसे मुख्य ग्रेड शामिल हैं. उर्वरक निर्माताओं और आयातकों को अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी. इस व्यवस्था को यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में उतार- चढ़ाव के बावजूद देश में किसानों को किफायती दरों पर डीएपी, यूरिया व अन्य खाद मिलती रहे.

केंद्र सरकार उर्वरक निर्माताओं/ आयातकों के माध्यम से किसानों को DAP सहित P&K उर्वरकों की 28 किस्में रियायती दरों पर उपलब्ध करा रही है. सब्सिडी सीधे उर्वरक कंपनियों को दी जाती है, जिससे वे किसानों को कम कीमतों पर उत्पाद बेच पाती हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

खाद की सुचारू उपलब्धता रहेगी जारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई में खाद की सुचारू उपलब्धता बनाएं रखने में मदद मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादकता और ग्रामीण आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि सब्सिडी दरों को खाद और इनपुट की वैश्विक कीमतों में हाल के रुझानों के हिसाब से तर्कसंगत बनाया गया है. इनमें यूरिया, DAP, म्यूरिएट ऑफ़ पोटाश और सल्फर शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.