हरियाणा में किसानों के लिए 370 करोड़ रुपए मुआवजा राशि को मंजूरी, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन 2025 फसल मुआवजा योजना के तहत 370.52 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस फैसले से राज्य के डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी.

Crop Calendaring Farming Kisan

सीएम नायब सैनी ने ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र किसानों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बनाई जाने वाली सभी योजनाओं का सरलीकरण किया जाना चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

हरियाणा में किसानों को मिलेगा मुआवजा

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह राशि उन लंबित दावों से संबंधित है, जिनकी तकनीकी जांच की गई थी. पहले चरण में 53,821 किसानों को 116.15 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं जबकि अब शेष किसानों को मुआवजा राशि का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिव्यांगजनों को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की मिलेगी सुविधा

बैठक में बताया गया कि ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल, मेरी फसल- मेरा ब्यौरा प्रणाली से जुड़ा एक पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिससे फर्जी दावों की पहचान कर वास्तविक लाभार्थियों को सहायता राशि दी जा रही है.

जियो तकनीक से किसानों को मिला फायदा

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मुरब्बा स्तर तक जियो-रेफरेंसिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जिससे खेतों की सटीक पहचान, फसल निगरानी और नुकसान के आंकलन में पारदर्शिता आई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.