आधुनिक तकनीक व उन्नत कृषि पद्धतियों को सीखेंगे हरियाणा के किसान, दूसरे राज्यों में एक्स्पोजर टूर पर भेजेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने किसानों को आधुनिक तकनीक सीखने और उन्नत कृषि पद्धतियों को नजदीक से समझने का सुनहरा अवसर दिया है. इसके तहत, किसानों को देश के विभिन्न राज्यों में एक्सपोजर टूर पर भेजा जाएगा ताकि वे खेती की नई तकनीकों और बाजार से जुड़ने के अवसरों को समझ सकें.

Souf Ki Kheti Kisan

वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करते हुए बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को एक्सपोजर टूर पर भेजने की घोषणा की थी. अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस दिशा में प्रकिया शुरू कर दी है. विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर 15 मई तक सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है.

एक्स्पोजर टूर पर जाएंगे हरियाणा के 100 किसान

इस योजना के तहत, 31 जुलाई तक प्रत्येक जिले से 30 किसानों को गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजा जाएगा. इसके बाद, 31 दिसंबर तक प्रत्येक जिले से 40 किसानों को और अगले साल 31 मार्च तक 30 किसानों को एक्स्पोजर टूर पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़े -  नए स्वरूप में नजर आएगा चंडीगढ़ का बैंबू वैली पार्क, मॉडर्न सुविधाओं से होगा लैस

राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद किसानों के चयन, राज्यों का निर्धारण और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और बेहतर विपणन व्यवस्था से जोड़कर उनकी आमदनी में इजाफा करना है.

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

इस योजना के तहत, यात्राओं में सरकार किसानों को यात्रा, भोजन और ठहरने की निःशुल्क सुविधा प्रदान करती है या उसके लिए सब्सिडी/ प्रोत्साहन राशि देती है. इस कार्यक्रम में उन किसानों को प्राथमिकता दी जाती है जो नई तकनीकें सीखने और उन्हें अपने खेतों में अपनाने के लिए उत्सुक होते हैं या फिर जिन किसानों को प्रगतिशील किसान के अवार्ड मिल चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.