खुशखबरी: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, इन गांवों में खुलेगी नई PHC

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पलवल और भिवानी जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने इन जिलों में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है.

Primary Health Center PHC Hospital

इन गांवों में खुलेगी नई PHC

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री आरती राव ने पलवल जिले के अमरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई बिल्डिंग बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस नई बिल्डिंग का निर्माण मौजूदा PHC के नजदीक ही 2 एकड़ भूमि पर किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के लिए 439.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा भिवानी जिले के गांव सूई में 466.35 लाख रुपए की लागत से PHC की नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा.

PHC के लिए इन नए भवनों के तैयार होने के बाद आसपास की आबादी को अपने नजदीकी स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें छोटे- मोटे उपचार के लिए शहरों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा. वहीं, इनके शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी बल्कि शहरों के अस्पतालों से दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रजिस्ट्री होते ही 10 दिन में दर्ज हो जाएगा इंतकाल, पटवारी की नहीं पड़ेगी जरूरत

समय पर मिलेगा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और किफायती दरों पर समय पर इलाज मिल सकें इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. जिलास्तरीय सिविल अस्पतालो से लेकर PHC और CHC में न केवल डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है बल्कि CT स्कैन, एक्स- रे, ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य आधुनिक चिकित्सक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.