क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG सिलेंडर तक, इस महीने दिखेंगे कई बड़े बदलाव; जानें क्या होगा असर

नई दिल्ली | आज से मई महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ देशभर में कई बड़े नियमों में बदलाव लागू हो गए है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब, गैस कनेक्शन और डिजिटल लाइफ पर पड़ेगा. सरकार ने LPG, ऑनलाइन गेमिंग, बैंकिंग और अन्य सेक्टरों में नए नियम लागू किए है. आइए जानते है इन 5 बदलावों के बारे में…

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, भारत के पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियां महीने की शुरुआत में कीमतों में बदलाव करती है. ऐसे में 1 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है. अब LPG गैस डिलीवरी के लिए भी OTP देना अनिवार्य कर दिया गया है. वही शहरों में सिलेंडर बुकिंग के बीच का गैप 21 दिन से बढ़कर 25 दिन कर दिया गया है.

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम

नए ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026 लागू हो गए है. ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025’ के तहत 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 लागू होंगे. इसके तहत ऑनलाइन गेम्स को 3 श्रेणियों में बांटा गया है, पहला ऑनलाइन मनी गेम्स, दूसरा ऑनलाइन सोशल गेम्स और तीसरा ई- स्पोर्ट्स. इन ऑनलाइन गेम्स के लिए सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन गेमिंग के लिए उम्र जांच, सुरक्षा और शिकायत सिस्टम की जांच करेगा.

क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

1 मई 2026 से क्रेडिट कार्ड नियमों में कुछ बदलाव किए गए है. SBI बैंक ने लेट फीस और चार्जेस में बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार अगर आपका बकाया राशि 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक है तो लेट पेमेंट चार्ज अब 100 रुपए होगा. वही 500 रुपए से 1000 रुपए तक की बकाया राशि पर 500 रुपए कर दी गई है. BPCL SBI Credit Card की 499 रुपए की सलाना फीस को अब कैशबैक के रूप में वापस लाने के लिए न्यूनतम वार्षिक खर्च को 1 लाख रुपए कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  AIIMS Delhi Jobs: एआईआईएमएस दिल्ली में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, ईमेल से भेजें अपना आवेदन

बैंक छुट्टियां

अगर आप मई महीने के लिए बैंकिंग से जुड़े कामों को करना चाहते है, तो उससे पहले RBI द्वारा मई महीने की छुट्टियों के बारे में जान लेना जरूरी है. इस बार मई महीने में कई छुट्टियां होने वाली है. इस महीने में दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर लगभग 10 दिनों की छुट्टियां होने वाली है.

CNG- PNG दाम में बदलाव

1 मई 2026 से CNG और PNG से जुड़े नियमों में भी अहम बदलाव किए गए है. नए नियम के अनुसार, जिन घरों में पहले से PNG कनेक्शन उपलब्ध है उन्हें LPG कनेक्शन रखने की अनुमति नहीं होगी ताकि डुप्लीकेट सब्सिडी और गैस के दुरूपयोग को रोका जा सके. CNG- PNG उपभोक्ताओं के लिए e- KYC अपडेट कराना जरूरी कर दिया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.