दिल्ली में ई- रिक्शा का सफर हुआ महंगा, फटाफट जानें क्या होगा नया किराया

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि अब राजधानी में ई-रिक्शा से सफर करना महंगा होने वाला है. इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन ने 1 मई 2026 से न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए करने की घोषणा की है, क्योंकि लंबे समय से किराया बढ़ाया नहीं गया है और खर्च काफी बढ़ चुके है.

ERIKSHA

किराया बढ़ाने का कारण

फेडरेशन के चैयरमैन अनुज शर्मा ने बताया कि दिल्ली में ई-रिक्शा 2010 से चल रही है, लेकिन तब से लेकर अब तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. वहीं, ऑटो – रिक्शा और टैक्सी के किराए दो बार बढ़ चुके है. ऐसे में लगातार बढ़ती महंगाई, बैटरी, मेंटेंनेंस और अन्य बढ़ते खर्चों के कारण किराया बढ़ाना जरुरी हो गया था, ताकि ई- रिक्शा वालों की बचत हो सके.

2 लाख से अधिक ई- रिक्शा

वर्तमान में 2 लाख से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे है और करीब 1 लाख बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर चल रहे है. ये ई-रिक्शा खासकर मेट्रो स्टेशनों और रिहायशी इलाकों के पास ज्यादा चलते है. इनके द्वारा 2 किलोमीटर के लिए 10 रुपए और उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 5 रुपए किराया देना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  नाममात्र कीमत पर कीजिए स्टाइलिश- आकर्षक कपड़ों की खरीदारी, दिल्ली के इस बाजार में आई सुपर समर सेल

सरकार ने कहा है कि इस फैसले से मालिक एवं ड्राइवर को अधिक अवसर मिलेंगे और आत्मनिर्भर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही इस व्यवस्था से अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और लास्ट माइल कनेक्टिविटी का ढांचा मजबूत होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.