हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर नई अपडेट, बच्चों को मिलेंगे फायदे

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने बच्चों के बेहतर भविष्य और विकास के लिए एक ठोस कदम उठाया है. बता दें कि राज्य सरकार ने 4 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है. सरकार की इस पहल से छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा. इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने सभी जिलों के सरकारी भवनों में उपयुक्त जगह की पहचान करने के लिए दूसरे विभागों को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है.

aanganwadi

हरियाणा में कई केंद्रों की हालत खराब

WCD के अनुसार, वर्तमान में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र किराये या अस्थायी भवनों में संचालित हो रहे है जहां आधुनिक सुविधाओं की कमी होने के कारण बच्चों और कार्यकर्ताओं दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई स्थानों पर कमरों के अभाव में टिनशेड के नीचे केंद्र बनाए हुए है जिससे गर्मी, सर्दी और बारिश के मौसम में समस्या बढ़ जाती है. इससे बच्चों के विकास और पोषण पर दुष्प्रभाव पड़ता है और उनके प्रारंभिक शिक्षा स्तर में भी रुकावटें आती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 69 शहरों में विकसित होंगे नए सेक्टर, जमीन के लिए सरकार ने खोला पोर्टल

बच्चों का बेहतर विकास लक्ष्य

सरकार के अनुसार इन केंद्रों को सरकारी स्कूलों या अन्य सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने से बच्चों को साफ-सुथरा परिसर, शौचालय, पेयजल और खेलकूद जैसी सुविधाएं मिलेगी. इसके साथ ही, बच्चों का प्री- स्कूल शिक्षा स्तर भी बेहतर होगा.

जो सरकारी भवनों में संचालित सक्षम आंगनबाड़ी है, उनमें LED स्क्रीन, स्वच्छ पानी, पोषण वाटिका और शिक्षण साम्रगी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों के संपूर्ण विकास को बढ़ावा मिल रहा है. WCD के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण ही नहीं, बल्कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भी प्रमुख केंद्र है. ऐसे में उन्हें बेहतर वातावरण मिलने से उनके सीखने की क्षमता और स्वास्थ्य दोनों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.