दिल्ली में पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, म्यूजिक- स्नैक्स के साथ यमुना नदी में शुरू होगी यह सेवा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने अगले महीने यमुना में 40 सीटों वाली क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया जाएगा. अब दिल्लीवासी यमुना नदी में क्रुज की सैर का आनंद ले सकेंगे जहां उन्हें भोजन, संगीत और मनोरंजन जैसी सुविधाएं भी मिलेगी.

Yamuna River

करीब 1 घंटे की यात्रा

इस क्रूज सेवा का संचालन वरीजाबाद से सोनिया विहार के बीच किया जाएगा. करीब 1 घंटे की इस यात्रा के दौरान यात्री यमुना के किनारों के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे. यह पहल दिल्ली में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ- साथ राजधानी की पहचान को एक नया आयाम तक ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगी.

इस क्रूज सेवा को शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है. उम्मीद है कि गर्मियों की छुट्टियों तक इसे आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. इस क्रूज सेवा को शुरू करने का लक्ष्य पर्यटन और नदी के पुनरुद्धार को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से वाया फरीदाबाद- पलवल तक दैनिक यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दोबारा पटरी पर लौटेगी EMU शटल ट्रेनें

पर्यटन के सा रोजगार को बढ़ावा

इस क्रूज सेवा को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसमें सीमित मात्रा में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और यात्रा बड़ी आरामदायक और सुरक्षित होगी. इसमें यात्रियों के लिए स्वादिष्ट भोजन, हल्के- फुल्के स्नैक्स, लाइव म्यूजिक और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की जाएगी. यह परियोजना यमुना नदी को मनोरंजन और छुट्टियां मनाने के केंद्र के रूप में बनाई गई है.

इस परियोजना से न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन का विकल्प मिलेगा बल्कि देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा. इससे राजधानी के पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलने के साथ- साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.