हरियाणा में इंतकाल, गिरदावरी जैसे कामों में आएगी तेजी, 2500 पदों पर होगी पटवारियों की नियुक्ति

चंडीगढ़ |हरियाणा में राजस्व विभाग से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है जो किसानों के लिए भी लाभदायक साबित होगी. बता दें कि हरियाणा को जल्द ही 2500 नए पटवारी मिलेंगे, जिनकी नियुक्ति 8 अलग-अलग विभागों में की जाएंगी. इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा करीब 1500 पद राजस्व विभाग में भरे जाएंगे, जिससे जमीन से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है.

Job Exam Student Collage

60 से 70% पद खाली

वर्तमान में प्रदेश में पटवारियों की बहुत कमी है. खासकर रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिलों में पटवारियों की कमी से इंतकाल और पैमाइश के हजारों मामले लंबे समय से पेडिंग पड़े हुए है. वहीं हिसार, भिवानी और सिरसा में पटवारियों के 60 से 70% पद खाली पड़े हुए है. इससे गिरदावरी और फसल खराब के आंकलन के समय किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है.

सरकारी सेवाओं में आएगी तेजी

नए पटवारियों की नियुक्ति से राजस्व विभाग के अलावा चकबंदी, नगर एवं ग्राम आयोजन, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और लोक निर्माण विभाग में पटवारियों की नियुक्ति की जाएंगी. अगले सप्ताह तक इन पटवारियों की नियुक्ति कर दी जाएंगी. इन पटवारियों की नियुक्ति सबसे ज्यादा स्वामित्व वाले क्षेत्र और लाला डोरा से संबंधित कार्यों में की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में निरंतर परिवर्तनशील रहेगा मौसम, 3 दिन गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना

सरकार का मानना है कि नए पटवारियों की नियुक्ति से न केवल विभागीय कामकाज सुचारू होगा, बल्कि आम लोगों को भी राहत मिलेगी. इनसे जमीन रिकॉर्ड, इंतकाल, गिरदावरी जैसे कार्यों में देरी कम होगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी. इसके साथ ही सरकारी सेवाओं की गति तेज होगी. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सीधा लाभ देखने को मिलेगा, जहां पटवारियों की कमी ज्यादा महसूस की जा रही है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.