चंडीगढ़ | हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ से विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन ले रहे लाभार्थियों को करोड़ों रुपए की लाभ राशि वितरित की हैं. उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को 7वीं किस्त के रूप में 205 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की.

बुजुर्गो के लिए खुशखबरी
सीएम नायब सैनी ने बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा और बेसहारा जैसी 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से 35.62 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1146.73 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं. इसके अलावा दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215.29 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की।
* लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त के तहत 9.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 205 करोड़ रुपये जारी किए गए।
* 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से… pic.twitter.com/53ICXVKXR9
— DPR Haryana (@DiprHaryana) May 8, 2026
सीएम नायब सैनी ने 11.23 लाख पात्र महिला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रूप में 38.54 करोड़ रुपए जारी किए हैं. खरीफ सीजन 2025 के फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 150,583 किसानों के बैंक खातों में 370.52 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं. यह मुआवजा राशि मार्च और अप्रैल महीने में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए जारी हुई है.
गरीब छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा गया है. 64,923 छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 100.45 करोड़ रुपए की धनराशि का भुगतान किया गया है.
भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 5,296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है. सूबे के किसानों को एक और बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने चालू रबी सीजन में MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के WhatsApp नंबर पर सीधे भेजने हेतु नई ऐप्लिकेशन की शुरुआत भी की. इससे अब किसानों को J-Form प्राप्त करने के लिए आढ़तियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.