हरियाणा में सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, मटर 200 तो टमाटर 90 रुपये किलो; जानें बाकी भाव

हरियाणा | पेट्रोल- डीजल और गैस के बढ़ते खर्च के बीच सब्जियों की महंगाई ने आम परिवारों की परेशानी और बढ़ा दी है. शहर के फुटकर बाजार में कई सब्जियों के दाम तेजी से ऊपर गए हैं. मटर करीब 200 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि अदरक का भाव भी 200 रुपए से ज्यादा पहुंच गया है. फूलगोभी 100 रुपए, टमाटर 90 रुपए, बीन्स 80 रुपए, भिंडी 70 रुपए और प्याज 60 रुपए किलो तक बिक रहा है.

Sabji Vegetable

सब्जियों के बढ़े भाव का असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है. दुकानदारों के मुताबिक, पहले जो लोग दो-तीन किलो सब्जी एक साथ खरीदते थे, वे अब आधा किलो या जरूरत के मुताबिक ही सामान ले रहे हैं.

दाम हुए लगभग दोगुने

कुछ समय पहले तक करीब 30 रुपए किलो मिलने वाला टमाटर अब 90 रुपए तक पहुंच गया है. प्याज भी 30 रुपए से बढ़कर 60 रुपए किलो हो गया है. वहीं 30 से 40 रुपए किलो बिकने वाली फूलगोभी अब 100 रुपए तक पहुंच गई है. इसके अलावा भिंडी 70 रुपए, बीन्स 80 रुपए, शिमला मिर्च 55 रुपए, गाजर 50 रुपए और करेला 60 रुपए किलो तक बिक रहा है. नींबू का भाव भी 80 रुपए किलो के पार पहुंच गया है.

यह भी पढ़े -  शिक्षक दिवस पर हरियाणा के 78 शिक्षकों का सम्मान, मिलेगा 1 लाख रुपये और सिल्वर मेडल; पानीपत सबसे आगे

देखें लिस्ट

सब्जी पहले का रेट अब का रेट
मटर ₹80 ₹200
अदरक ₹120 ₹240
फूलगोभी ₹30-40 ₹100
बीन्स ₹50 ₹80
भिंडी ₹40 ₹70
टमाटर ₹30 ₹90
प्याज ₹30 ₹55-60
नींबू ₹50 ₹80
शिमला मिर्च ₹40 ₹55
करेला ₹40 ₹60
गाजर ₹40 ₹60
बैंगन ₹30 ₹40
आलू ₹30 ₹50
खीरा ₹30 ₹40
पत्ता गोभी ₹30 ₹25

सब्जी विक्रेता सुरेश के अनुसार मंडियों में सब्जियों की आवक बनी हुई है, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण ग्राहक कम खरीदारी कर रहे हैं. कई ग्राहक अब किलो की जगह आधा किलो या उससे भी कम सब्जी लेकर काम चला रहे हैं. कम बिक्री के साथ सब्जी खराब होने का जोखिम भी दुकानदारों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है.

ग्राहकों ने बताया बढ़ते खर्च का असर

सब्जी खरीदने पहुंचे राकेश और कमलेश का कहना है कि पेट्रोल- डीजल, गैस और रोजमर्रा की चीजों पर खर्च पहले ही बढ़ चुका है. अब सब्जियों के महंगे होने से महीने का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है. लोगों का कहना है कि आमदनी के मुकाबले लगातार बढ़ते खर्च के कारण रोजमर्रा की खरीदारी में भी कटौती करनी पड़ रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.