BPL परिवारों के लिए हरियाणा सरकार देगी सौगात, राशन के साथ मिलेगा कुछ खास

चंडीगढ़ | हरियाणा में BPL परिवारों के लिए सरकार एक बार फिर बड़ी राहत देने की तैयारी में है. प्रदेश के गरीब परिवारों को राशन के साथ सरसों का तेल उपलब्ध कराने की योजना पर सरकार ने कवायद शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है. अगर CM सैनी की ओर से प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो BPL परिवारों को दोबारा सरसों का तेल मिलना शुरू हो सकता है.

Haryana BPL Card

प्रस्ताव के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने 2 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था किए जाने की संभावना है. हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला होना बाकी है.

मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके बाद पात्र BPL परिवारों को राशन के साथ सरसों का तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जा सकती है. इससे प्रदेश के उन परिवारों को फायदा मिलेगा, जो सरकारी राशन व्यवस्था पर निर्भर हैं. सरसों के तेल को राशन वितरण व्यवस्था में दोबारा शामिल करने की तैयारी को गरीब परिवारों के लिए खास मानी जा रही है. महंगाई के बीच खाद्य सामग्री पर होने वाले खर्च को कम करने में इस योजना से लाभार्थियों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ, बने हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस

अंतिम फैसले का इंतजार

प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास विचार के लिए भेजा गया है. सरकार की ओर से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही यह साफ होगा कि योजना कब से लागू होगी और किन BPL परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की स्थिति में पात्र परिवारों को प्रति परिवार 2 लीटर सरसों का तेल दिए जाने की संभावना है. सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही वितरण को लेकर पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी. इसके लिए सभी को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.