पितृपक्ष के आखिरी दिन भूलकर भी न छोड़ें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

ज्योतिष डेस्क | पितृपक्ष का समापन सर्व पितृ अमावस्या के साथ होता है. सनातन धर्म में इस अमावस्या को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष दिन माना गया है. इस दिन श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितृ दोष की शांति के लिए भी यह तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती है. ज्योतिष पंडित कल्कि राम के मुताबिक, जिन लोगों की जन्म कुंडली में ग्रह नक्षत्र की स्थिति अशुभ हो, आर्थिक संकट बना रहता हो या संतान सुख में बाधा आ रही हो, उन्हें सर्व पितृ अमावस्या पर विशेष उपाय करने चाहिए.

Pitru Paksha

सर्व पितृ अमावस्या पर गंगा अथवा किसी पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करने की परंपरा है. तिल, कुश, जौ और जल से तर्पण के बाद पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलने की मान्यता है.

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करने के बाद दीपक जलाएं. पीपल में देवी- देवताओं के साथ पितृ का भी वास होता है इसलिए यहां पूजा और दीप प्रज्वलित करना पितरों की शांति के लिए शुभ माना जाता है. अमावस्या पर गरीब ब्राह्मण को वस्त्र, अनाज, तिल, स्वर्ण, पैसा या जरूरत के अनुसार अन्य वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डिजिटल पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, 5 लाख टैबलेट और डाटा सिम की खरीद को हरी झंडी

चारा खिलाना शुभ

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूर्वजों का स्मरण करें. घर के आगे या छत पर घी का दीपक पितरों को समर्पित करें. भोजन से पहले कौवा और चीटियों के लिए भी भोजन निकालें. गाय को भोजन और हरा चारा खिलाना भी इस दिन शुभ माना गया है. श्रद्धा से किए गए इन कार्यों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार की सात पीढ़ियों के सुख- समृद्धि की कामना पूरी होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.