हरियाणा में पेंशन पाने वालों की बल्ले- बल्ले, 35 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में पहुंची रकम

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए राशि जारी कर दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6,841 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,129 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की. बता दें कि यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है.

bhudapa pension

सरकार की ओर से जारी की गई रकम में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं. राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से पात्र लोगों को भुगतान के लिए किसी अतिरिक्त प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इन्हें मिलता लाभ

इस व्यवस्था में पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है, जिससे बीच में किसी तरह की अनावश्यक प्रक्रिया की संभावना कम होती है. हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है. 15 योजनाओं के तहत एक साथ बड़ी संख्या में लाभार्थियों को भुगतान किए जाने से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिली है. इससे लाभार्थियों को निर्धारित सहायता उनके बैंक खातों में प्राप्त होती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.