अक्टूबर में राशन लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, इस बार हरियाणा में बाजरा नहीं मिलेगा ये अनाज

रेवाड़ी | हरियाणा में गरीब परिवारों को हर महीने सरकारी राशन डिपो से अनाज दिया जाता है. इसमें गेहूं के साथ अलग-अलग समय पर बाजरा भी दिया जाता रहा है. अगर आप भी BPL या अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन लेते हैं, तो अक्टूबर महीने के राशन को लेकर एक जरूरी बदलाव हुआ है. इस बार लाभार्थियों को बाजरे की जगह पूरा गेहूं दिया जाएगा. यदि आप भी पात्रधारी हैं, तो फटाफट इस न्यूज को अंत तक पढ़ें और किसी सेफ जगह नोट कर लें. अपने करीबियों को भी इसकी जानकारी दे दें. आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

Ration

बता दें कि संशोधित आदेश के बाद अंत्योदय अन्न योजना यानी AAY के एक राशन कार्ड पर कुल 35 किलो गेहूं मिलेगा. वहीं, BPL परिवार में प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 5 किलो गेहूं दिया जाएगा.

पहले मिलना था गेहूं के साथ बाजरा

इससे पहले अक्टूबर के लिए राशन का पैमाना अलग तय किया गया था. AAY कार्डधारक को 23 किलो गेहूं के साथ 12 किलो बाजरा मिलना था. वहीं, BPL परिवार के प्रत्येक सदस्य को 4 किलो गेहूं और 1 किलो बाजरा देने की व्यवस्था थी. अब इसमें बदलाव कर बाजरे के हिस्से को भी गेहूं से पूरा किया जाएगा. अक्टूबर में इसके लिए सितंबर 2026 के बचे हुए गेहूं के भंडार का इस्तेमाल किया जाएगा.

खास बात यह है कि जिन लोगों ने पुराने पैमाने के हिसाब से अक्टूबर का राशन पहले ही ले लिया है, उनका भी नुकसान नहीं होगा. ऐसे AAY कार्डधारकों को 12 किलो अतिरिक्त गेहूं दिया जाएगा. वहीं, BPL परिवार के प्रत्येक सदस्य को 1 किलो अतिरिक्त गेहूं मिलेगा.

मिले ये निर्देश

रेवाड़ी में फिलहाल 181 राशन डिपो हैं. इनसे 1,28,627 राशन कार्डधारक जुड़े हैं, जबकि उनके परिवारों के कुल 4,65,232 सदस्य पंजीकृत हैं. AFSO एसपी मेहता के मुताबिक, सभी राशन डिपो पर नए पैमाने के अनुसार अनाज बांटने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, BPL और AAY कार्डधारकों के लिए राशन के साथ 1 किलो चीनी देने का प्रावधान है और 2 लीटर तेल देने की व्यवस्था भी रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.