चंडीगढ़ | हरियाणा में जमीन और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी छोटी-मोटी गलतियां ठीक करवाने के लिए लोगों को अब राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है. इसके जरिए रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य गलतियों को स्थानीय स्तर पर ही ठीक किया जा सकेगा. जी हां. यह खबर उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो लंबे समय से इस काम के लिए बाट जोह रहे हैं…
बता दें कि जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में गलती होने पर लोगों को उसे ठीक करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब नई व्यवस्था से इस प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की गई है.
ठीक होंगी सामान्य गलतियां
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा के मुताबिक, करीब 99 प्रतिशत नियमित प्रकृति की त्रुटियों का समाधान अब तहसील स्तर पर किया जा सकेगा. यह सुविधा प्रदेश की सभी तहसीलों में शुरू की गई है. ऐसे में भूमि और राजस्व रिकॉर्ड में सामान्य गलती सामने आने पर नागरिकों को उसे ठीक करवाने के लिए राज्य मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
हरियाणा ने तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल!
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. @sumitamisra ने बताया कि सरकार ने प्रदेश की सभी तहसीलों में ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में होने वाली सामान्य त्रुटियों के स्थानीय स्तर पर सुधार के लिए ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल शुरू किया है।
करीब 99 प्रतिशत नियमित प्रकृति की त्रुटियों का निपटान अब तहसील स्तर पर ही किया जा सकेगा। इससे नागरिकों को भूमि एवं राजस्व रिकॉर्ड में हुई सामान्य गलतियों को ठीक करवाने के लिए राज्य मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
#Haryana #RevenueDepartment #DigitalHaryana
— DPR Haryana (@DiprHaryana) October 3, 2026
इन्हें मिलेगा फायदा
दरअसल, नई व्यवस्था का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें अपने राजस्व रिकॉर्ड में सामान्य सुधार करवाना होता है. अब ऐसे मामलों को तहसील स्तर पर ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल के जरिए निपटाया जा सकेगा.
