अब घर बैठे बुक करें कुली और व्हीलचेयर, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

नई दिल्ली | ट्रेन से सफर करते समय भारी सामान संभालना या स्टेशन पर व्हीलचेयर तलाशना कई यात्रियों के लिए परेशानी बन जाता है। खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को इस दौरान काफी दिक्कत होती है। अब रेलवे ऐसी परेशानी कम करने के लिए यात्रियों को घर बैठे कुली और व्हीलचेयर बुक करने की सुविधा देने जा रहा है। बता दें कि इस नई व्यवस्था की शुरुआत 16 नवंबर से अजमेर रेल मंडल में होगी।

Railway

यात्री मोबाइल एप और अधिकृत वेबसाइट के जरिए यात्रा से पहले ही इन सेवाओं की बुकिंग कर सकेंगे। कुली सेवा को यात्री के ट्रेन टिकट के पीएनआर नंबर से जोड़ा जाएगा, जिससे कुली को ट्रेन के आने-जाने का समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी मिल सकेगी।

ऐसे बुक करें व्हीलचेयर

  • वेबसाइट पर जाकर मोर या सर्विस विकल्प खोलें।
  • एट स्टेशन के तहत ई-व्हीलचेयर चुनें।
  • अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करें।
  • बोर्डिंग या गंतव्य स्टेशन का चयन करें।
  • बुकिंग पूरी होने पर मोबाइल या ईमेल पर पुष्टि मिलेगी।

पहले से कर सकेंगे बुक

व्हीलचेयर के साथ कुली सेवा की बुकिंग भी अधिकृत एप के माध्यम से की जा सकेगी। पीएनआर से जुड़ी जानकारी के आधार पर कुली को यात्री की ट्रेन और प्लेटफॉर्म का पता चल सकेगा। इससे स्टेशन पहुंचने पर यात्री को मदद मिलने में आसानी होगी। फिलहाल, यह व्यवस्था अजमेर रेल मंडल में लागू की जा रही है। यहां इसके सफल रहने पर रेलवे देश के दूसरे प्रमुख और व्यस्त स्टेशनों पर भी इसे शुरू कर सकता है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद कुली या व्हीलचेयर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.