हरियाणा के दो युवा अफसर आज बनेंगे हमसफर, शादी के लिए बदला IPS अदिति सिंह का कैडर

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में आज एक खास शादी होने जा रही है। जिले के प्रशासनिक और पुलिस महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे दो युवा अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य और पुलिस उपायुक्त (DCP) आईपीएस अदिति सिंह जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनने जा रहे हैं। अब दोनों पंचकूला में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

IAS IPS Love Story

बता दें कि इस शादी की सबसे खास बात अदिति सिंह के कैडर से जुड़ी है। विवेक आर्य से रिश्ता तय होने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के बजाय हरियाणा कैडर मिला। संयोग ऐसा रहा कि दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग भी पंचकूला में हो गई।

ADC विवेक आर्य

चरखी दादरी के गांव गोपी के रहने वाले विवेक आर्य का परिवार पिछले करीब 50 साल से बाढड़ा में खाद-बीज का कारोबार कर रहा है। उन्होंने सैनिक स्कूल कुंजपुरा से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से बीए और दिल्ली विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई की। विवेक ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले उनका चयन CDS के जरिए सेना में लेफ्टिनेंट और डिप्टी कमांडेंट के पद पर भी हुआ था।

IPS अदिति सिंह

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अदिति सिंह ने सोफिया गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उन्होंने UPPCS-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर SDM पद के लिए चयन पाया। इसके बाद UPSC में 679वीं रैंक के साथ IPS बनीं। कॉलेज के दिनों में वह वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।

बदला कैडर

UPSC में चयन के बाद अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था। वहीं, विवेक आर्य हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं। दोनों का रिश्ता तय होने के बाद अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत अदिति को हरियाणा कैडर मिला। अब दोनों पंचकूला में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.