दिल्ली में फ्लैट खरीदने की कर रहे तैयारी, तो हो जाएं तैयार; 16 नवंबर से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए इस फेस्टिव सीजन में एक अच्छा मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना के तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में फ्लैट खरीदने का विकल्प मिल रहा है। खास बात यह है कि जहांगीरपुरी जैसे मेट्रो कनेक्टिविटी वाले इलाके में भी घर उपलब्ध हैं।

DDA Flats Delhi

डीडीए ने ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’ के तहत कुल 445 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स बिक्री के लिए पेश किए हैं। इनमें जहांगीरपुरी के 17 फ्लैट शामिल हैं, जिनकी बुकिंग 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यहां सबसे सस्ता फ्लैट 43.36 लाख रुपये में मिलेगा, जबकि सबसे महंगे फ्लैट की कीमत करीब 1.14 करोड़ रुपये है।

फ्लैट का साइज और कीमत

फ्लैट का साइज (SQM) फ्लैट की कीमत कुल फ्लैट फ्लोर
99.73 SQM 1,13,95,828 रुपए 9 ग्राउंड फ्लोर
99.73 SQM 66,22,651 रुपए 3 ग्राउंड फ्लोर
71.14 SQM 4,817,490 रुपए 2 फर्स्ट फ्लोर
69.24 SQM 9,342,447 रुपए 1 फर्स्ट फ्लोर
67.19 SQM 4,550,002 रुपए 1 सेकंड फ्लोर
64.04 SQM 4,336,689 रुपए 1 थर्ड फ्लोर

बुकिंग के लिए देने होंगे 4 लाख

किसी भी फ्लैट की बुकिंग के लिए 4 लाख रुपये एकमुश्त जमा करने होंगे। इसके अलावा डीडीए आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। फ्लैट्स का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। डिमांड-कम-अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिनों के भीतर फ्लैट की पूरी कीमत जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा, लेकिन इस अवधि में बकाया राशि पर 10 प्रतिशत सालाना साधारण ब्याज देना होगा। 90 दिनों तक भुगतान नहीं करने पर बुकिंग राशि जब्त कर आवंटन रद्द किया जा सकता है।

हायर पर्चेज का ऑप्शन

दिव्यांग खरीदारों के लिए हायर पर्चेज का ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें शुरुआती 60 दिनों में 25 प्रतिशत रकम जमा करके बाकी राशि 15 साल की EMI में 10 प्रतिशत ब्याज के साथ चुकाई जा सकती है। जहांगीरपुरी येलो लाइन मेट्रो से जुड़ा है। यहां से समयपुर बादली से गुरुग्राम तक सफर किया जा सकता है। इसके अलावा NH-44, मुकरबा चौक और आउटर रिंग रोड के जरिए दिल्ली-NCR के दूसरे इलाकों तक पहुंचना आसान है।

योजना की तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 6 नवंबर 2026
  • फ्लैट बुकिंग शुरू: 16 नवंबर 2026
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.