बाढड़ा BJP विधायक की बेटी की शादी में जुटेंगे 25 हजार मेहमान, 108 पंचायतों को भेजा न्योता

चरखी दादरी | हरियाणा में शादियों का मौका हो और पूरे इलाके को न्योता न मिले, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। खासकर जब शादी किसी विधायक के घर हो तो तैयारियां भी बड़े स्तर पर होती हैं। बाढ़ड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसी ही तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि विधायक की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी हिसार के डॉ. गोविंद ग्रेवाल से होने जा रही है।

Diksha Wedding

दोनों की सगाई 19 अगस्त को गुरुग्राम में हुई थी। अब 21 नवंबर को शादी होगी। इससे पहले 14 नवंबर को विधायक के पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रतिभोज का आयोजन रखा गया है। पढ़ें विस्तार से यहां पूरी खबर…

108 पंचायतों में भेजा न्योता

इस कार्यक्रम में बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी 108 पंचायतों को आमंत्रित किया गया है। गांवों में मुनादी करवाकर भी लोगों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। विधायक के परिवार के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 20 से 25 हजार लोग पहुंच सकते हैं। इसके लिए 3 से 4 एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। मेहमानों के बैठने और दूसरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

खाने की तैयारी भी बड़े स्तर पर चल रही है। 70 से ज्यादा हलवाई और उनकी टीम देशी घी के पकवान तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पिछले तीन दिनों से तैयारियां की जा रही हैं।

कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?

विधायक उमेद पातुवास चरखी दादरी जिले के पातुवास गांव के रहने वाले हैं। वह भारतीय नौसेना से रिटायर्ड हैं और 2024 में भाजपा के टिकट पर बाढ़ड़ा से विधायक चुने गए थे। उनकी बेटी डॉ. दीक्षा MBBS के बाद MD की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, डॉ. गोविंद ग्रेवाल हिसार के सातरोड गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा में डॉक्टरी कर रहे हैं। उनका परिवार स्कूल संचालन से जुड़ा है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.