हरियाणा के इन लोगों को मिलेगा राशन डिपो खोलने का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी

चंडीगढ़ | हरियाणा में अपना राशन डिपो खोलने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन इच्छुक आवेदकों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

Depot Licence

बता दें कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

बढ़ी तारीख

पहले आवेदकों को इस तारीख तक आवेदन करना था, लेकिन अब उन्हें 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि विभाग के निदेशालय चंडीगढ़ की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से आवेदन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

169 नए डिपो लाइसेंस होंगे जारी

विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गांवों और शहरों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक इच्छुक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ नूंह में भी नए राशन डिपो खोलने की तैयारी है। यहां योजना के तहत करीब 169 नए डिपो के लाइसेंस जारी किए जाने हैं। ऐसे में जिले के इच्छुक आवेदकों के पास भी आवेदन करने का अच्छा अवसर है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.