HSSC: हरियाणा पुलिस SI की परीक्षा तिथि घोषित, देखे आधिकारिक नोटिस

पंचकुला । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) द्वारा एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. आयोग ने SI मेल और फीमेल की परीक्षा तिथि घोषित कर दी थी.SI की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2021 को मॉर्निंग और इवनिंग दोनों सत्रों में आयोजित करवाई जानी है. सब इंस्पेक्टर मेल adv no. 3/2021 cat. 01 की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है. जबकि सब इंस्पेक्टर महिला परीक्षा का समय वही रहेगा.

POLICE

परीक्षा का समय

सब इंस्पेक्टर मेल

SI मेल की OMR based लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2021 रविवार को मॉर्निंग सत्र में आयोजित करवाई जाएगी. परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:00 बजे होगा तथा 8:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 9:00 से 10:30 तक होगा.

सब इंस्पेक्टर फीमेल

सब इंस्पेक्टर फीमेल परीक्षा के समय में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. इसे लिखित परीक्षा के लिए एंट्री टाइम दोपहर 1:00 बजे होगा तथा 2:00 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा का समय दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक होगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नोट : इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 19 सितंबर 2021 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड के जरिए वह अपने परीक्षा का स्थान देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.