HPSC ने घोषित की एक और परीक्षा की तिथि, देखें अधिकारिक नोटिस

पंचकुला । हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ( HPSC) की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें डेंटल सर्जन (क्लास 2 ) Advt. No. 2/2021 के भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की गई है. जिन भी आवेदकों ने इन पदों के लिए आवेदन कर रखे हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है.

hpsc

परीक्षा की तिथि और समय

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में डेंटल सर्जन ( class -।।) की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को दोपहर 2:00 से 5:00 तक आयोजित करवाई जाएगी. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 18 सितंबर 2021 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

सभी अभ्यर्थियों को ध्यान रहे कि जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन भेजे हैं वह इन पदों के लिए पूर्ण रूप से योग्य होने चाहिए क्योंकि परीक्षा पास होने के बाद इंटरव्यू के समय दोबारा जांच की जाएगी की जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है वह इन पदों के लिए योग्य है या नहीं.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एक ब्लैक एंड वाइट प्रिंट A-4 पेपर पर लेले ताकि उनके फोटो और अन्य चीजें आसानी से दिख सके. यदि उम्मीदवार के पास छोटे साइज का एडमिट कार्ड है जिसमें फोटो साफ नहीं दिख रही है उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़े.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.