SSC ने जारी की JE परीक्षा की तिथि, देखें कब है परीक्षा

नई दिल्ली | SSC (Staff Selection Commission) की तरफ से SSC JE 2020 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. SSC ने जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आदि पदों के लिए आवेदन मांगे थे. इन पदों के लिए आवेदन 1 अक्टूबर 2020 से शुरू हुए थे तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 थी.

 

SSC Staff Selection Commission

SSC JE 2020 TIER- 2 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 26 सितंबर 2021 को आयोजित करवाई जाएगी. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं. जिसमें उनके परीक्षा का स्थान और समय दिया हुआ होगा. SSC JE TIER-1 की परीक्षा पहले हो चुकी है.


TIER -1 की परीक्षा 22 मार्च 2021 से 24 मार्च 2021 के बीच आयोजित करवाई गई थी. जिन उम्मीदवारों ने TIER- 1 की परीक्षा पास की है अब उनकी TIER-2 की परीक्षा ली जाएगी. उम्मीदवारों से निवेदन है कि ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.