SSC ने जारी की MTS परीक्षा से संबंधित सूचना, अभी देखें पूरी जानकारी

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) द्वारा एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई है. SSC समय-समय पर विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करवाता है. लाखों युवा इसके द्वारा रोजगार प्राप्त करते हैं.SSC द्वारा अभी कुछ दिन पहले ही SSC MTS की अधिसूचना जारी की गई थी. तथा अब एसएससी द्वारा इन परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है. दी गई सूचना के अनुसार SSC MTS परीक्षा के एडमिट कार्ड सितंबर माह के अंतिम हफ्ते में जारी किए जाएंगे.

SSC Staff Selection Commission

25 से 30 सितंबर के बीच होंगे एडमिट कार्ड जारी

SSC द्वारा दी गई सूचना के अनुसार MTS (TIER-1 ) 2020 परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 सितंबर से 30 सितंबर के बीच जारी किए जाएंगे. जिसके बाद उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जिसमें परीक्षा की तिथि और स्थान दिया हुआ होगा. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

उम्मीदवारों से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.