SSC ने जारी किए 2 नए नोटिस, पढ़े आदेश

नई दिल्ली । SSC (कर्मचारी चयन आयोग ) द्वारा दो नोटिस जारी किए गए हैं. यह नोटिस  अभ्यर्थियों के लिए लाभकारी साबित होने वाले हैं इसीलिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह खबर को अंत तक देखें. पहले नोटिस में बताया गया है कि इच्छुक उम्मीदवार phase 9/ 2021 चयन पद परीक्षा के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर 2021 से पहले-पहले जमा करा दें. उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार ना करें तथा 25 अक्टूबर 2021 से पहले अपने आवेदन जमा करा दें. क्योंकि बाद में आवेदन जमा होने की अंतिम तिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा.

SSC Staff Selection Commission

दूसरे नोटिस में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस, CAPFs और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर CISF परीक्षा 2019 की अंतिम रिक्तियों की घोषणा की गई है. उम्मीदवारों दोनों नोटिस पोस्ट में देख सकते हैं. नोटिस में सभी पदों  के लिए अलग-अलग वर्गों के अनुसार पदों का विवरण दिखाया गया है.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.