पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि HSSC द्वारा अभी हाल ही में SI मेल और फीमेल भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. Advt. No. 03/2021 category No. 01 पुलिस डिपार्टमेंट की SI मेल की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2021 और एक दो जगह पेपर खुल जाने के कारण 13 अक्टूबर 2021 को आयोजित हुई थी. आयोग द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट सीधा यहां भी देख सकते हैं और आयोग की अधिकारीक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. जो रोल नंबर नोटिस में दिए गए हैं उनका फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा. उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि वह आयोग द्वारा भर्ती के लिए जारी की गई शर्तों और योग्यता को पूरा करते हो. ज्यादा अपडेट पाने के लिए उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं.
