HSSC ने जारी किया जूनियर इंजीनियर भर्ती का अंतिम रिजल्ट, अभी देखें फाइनल लिस्ट

पंचकुला । आप सभी को बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर भर्ती ( Advt. No. 11/2019 Cat. No. 1) के लिए अधिसूचना जारी की थी, तथा इसकी परीक्षा आयोजित की गई थी. अब आयोग द्वारा भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

HSSC 2

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक से भी देख सकते हैं. आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 2978 पदों पर आवेदन मांगे गए थे. 5 जुलाई 2019 से 25 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए थे. इसके बाद 2020 में दोबारा इन पदों को ऑनलाइन कर दिया गया. फिर से 27 जनवरी से लेकर 3 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए. विभाग द्वारा अब इन भर्तियों का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.