HSSC ने जारी किया स्टाफ नर्स लिखित परीक्षा का रिजल्ट, अभी देखे चुने गए उम्मीदवारों की सूची

पंचकुला । हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया  काफी तेज कर दी है. आयोग जल्दी-जल्दी सभी पदों का रिजल्ट जारी कर रहा है ताकि सारी प्रक्रिया होने के बाद जल्दी से पदों पर भर्तियां की जा सके. इसी के चलते स्टाफ नर्स का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है, चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा.

HSSC 2

आप सभी जानते हैं कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 25 जुलाई 2021 को प्रातः सेशन में Cat. No. 10&19, Advt. No. 15/2019 हेल्थ सर्विसेज और ESI हरियाणा के स्टाफ नर्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. कुल 1608 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अब आयोग द्वारा इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है. प्रथम सूची में चयन होने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच होगी. चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वह अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं तथा यहां दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदु

चयनित उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच 15 नवंबर 2021 से 19 नवंबर 2021 से शुरू होगी जबकि 22 नवंबर 2021 से 23 नवंबर 2021 तक पूरी हो जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह सुबह 9:00 बजे परेड ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में पहुंच जाएं. उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचे और कम से कम दस्तावेजों की दो प्रतियां,एक ID प्रूफ और डाउनलोड किए गए एप्लीकेशन फॉर्म की प्रति भी साथ लाएं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

जिन भी उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच के लिए चुना गया है वह अपने ऑनलाइन फार्म आयोग के वेबसाइट पर दिए गए लिंक से 29 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तथा 1 नवंबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक भर दे. यदि कोई उम्मीदवार किसी कारणवश दस्तावेज जांच के लिए नहीं पहुंच पाया तो उसे आगे कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा.

रिजल्ट को अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरती गई है यदि फिर भी कोई समस्या उत्पन्न होती है जो आयोग द्वारा ठीक हो सकती है आयोग उसे बाद में ठीक कर देगा. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग के अधिकारी की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.