हरियाणा रोडवेज नारनौल में निकली सीधी भर्ती, आईटीआई पास भेजे आवेदन

महेंद्रगढ़ । हरियाणा रोडवेज नारनौल महेंद्रगढ़ में डीजल मैकेनिक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजने होंगे.पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता इत्यादि आगे दी गई है, इसीलिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह खबर को अंत तक पढ़े.

Haryana Roadways

महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तारीख ( Form Starting Date)

इन पदों के लिए आवेदन 30 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तारीख ( Last Date To Apply)

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू की तारीख ( Interview Date)

इंटरव्यू की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.

कुल पद ( Total Post)

कुल 5 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age Limits)

न्यूनतम आयु – आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.

अधिकतम आयु – आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/OBC/PWD/PH उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

कार्य स्थल ( Job Location)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नारनौल (महेंद्रगढ़ ) हरियाणा में कार्य करना होगा.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता ( Qualification Details)

इन पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं पास होने चाहिए तथा मैकेनिक डीजल ट्रेड से आईटीआई पास होने चाहिए.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7700-8000/ रुपए प्रति महीना वेतन दिया जाएगा.

आवेदन कैसे करें ( How To Apply)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे. उम्मीदवार यहां से सीधा इन पदों के लिए अपने आवेदन भेज सकते है.अप्लाई करने का लिंक नीचे दिया गया है.

Apply Online: Click Here

Official Notice: Click Here

आवेदन के लिए चाहने वाले दस्तावेज ( Documents Required For Application Form)

  • आधार कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र ( यदि संभव हो तो)
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो)
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

उम्मीदवारों से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक अधिसूचना को पढ़ें. अधिसूचना और एप्लीकेशन का लिंक नीचे दिया गया है. उम्मीदवार वहां से अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.