HSSC ने जारी किया नोटिस, आवेदकों को करना होगा यह काम वरना जारी नहीं होगा एडमिट कार्ड

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि 3 नवंबर 2021 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें विकास और पंचायत विभाग में ग्राम सचिव Advt. No. 09/2019, भूमि रिकॉर्ड विभाग में पटवारी Advt. No. 07/2019, और सिंचाई और जल संसाधन विभाग में कैनल पटवारी Advt. No. 08/2019 के पदों पर भर्ती की ओएमआर शीट आधारित लिखित  परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है.इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 26( रविवार), 27( सोमवार) और 28 दिसंबर ( मंगलवार) 2021 को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी.

HSSC

9 नवंबर 2021 को आयोग की तरफ से एक और अधिसूचना जारी की गई है जिसके अनुसार जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किये हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए हाँ या ना ऑप्शन भरना होगा. यदि किसी उम्मीदवार ने उस ऑप्शन को नहीं भरा या उसमें ना भरा उस उम्मीदवार का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा. उम्मीदवार ने जिस लॉगइन और पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन किए थे उन्हें का इस्तेमाल करके वह इस ऑप्शन को भर सकते हैं. इसके लिए लिंक  11 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक एक्टिव रहेगा. जो भी आवेदक इन पदों के लिए लिखित परीक्षा देना चाहते हैं उनके लिए अति आवश्यक है कि वह इस ऑप्शन में हाँ लिखें. ध्यान रहे उन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा जिन्होंने इस ऑप्शन को नहीं भरा होगा.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों से अनुरोध है और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.