पंचकुला । आप सभी को बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में पटवारी Advt. No. 07/2019, Cat. No. 01, Advt. No. 08/2019 Cat. No. 01, सिंचाई और जल संसाधन विभाग हरियाणा में कैनल पटवारी, Advt. No. 9/2019 Cat. No. 01 विकास तथा पंचायत विभाग हरियाणा में ग्राम सचिव तथा Advt. No. 04/2020 Cat. No. 03 पुलिस विभाग में फीमेल कॉन्स्टेबल ( HAP- DURGA-1) की ओएमआर शीट आधारित लिखित परीक्षा के लिए हां या ना में ऑप्शन भरना था.तथा इसके लिए एचएसएससी द्वारा एक लिंक भी जारी किया गया था.
उम्मीदवार 11 से 15 नवंबर के बीच यह ऑप्शन भर कर सकते थे. एचएसएससी द्वारा कहा गया था कि जो भी उम्मीदवार इस ऑप्शन में हाँ भरेगा सिर्फ उसी का एडमिट कार्ड जारी होगा. लेकिन अब एचएसएससी द्वारा यह घोषणा की गई है कि सभी उम्मीदवारों जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किए थे सब का एडमिट कार्ड जारी होगा. आयोग का कहना है कि ज्यादा भीड़ के कारण हां और ना ऑप्शन के लिए जो मापांक किया गया था वह हासिल नहीं हुआ इसीलिए तकनीकी कारणों के कारण इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है. अब जिन भी उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं उन सब का एडमिट कार्ड जारी होगा.
