Haryana Police Jobs: हरियाणा पुलिस में निकली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार अभी करें आवेदन

पंचकुला | हरियाणा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा पुलिस की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. इस अधिसूचना के अनुसार कुल 45 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान रखे कि आवेदन पत्र में कोई भी जानकारी अधूरी ना हो अन्यथा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा.

computer job

हरियाणा पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए walk-in-interview का आयोजन 6 दिसंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा. इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार को राज्य अपराध शाखा हरियाणा (मुख्यालय), मोगीनन्द, पंचकुला जाना होगा. सभी को बता दें कि ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएगी.

पदों का विवरण

वेब डिज़ाइनर – 18 पद

नेटवर्क इंजीनियर -16 पद

सीनियर सिस्टम एनालिस्ट -13 पद

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट – 08 पद

योग्यता

इन पदों की योग्यता हेतु निचे दिया गया अधिकारिक विज्ञापन देखे.

ऐसे करें आवेदन

डिज़ाइनर, नेटवर्क इंजीनियर समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी. आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी. आपको बता दें की ऊपर दिए गए पदों पर आवेदन पीडीएफ में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल फार्म के माध्यम से करना होगा.

उम्मीदवारों से निवेदन हैं कि अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें.

Download Notification- Click Here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.