उपभोक्ता न्यायालय कैथल में निकली चपरासी के पदों पर भर्तियां, केवल इंटरव्यू से होगा चयन

कैथल । उपभोक्ता न्यायालय कैथल में चपरासी के पदों पर आवेदन मांगे गए है. महिला व पुरुष दोनों वर्गों के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

court peon job interview

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू का स्थान तथा तिथि ( Date And Place Of Interview)

इन पदों पर चयन के लिए इंटरव्यू 24 दिसंबर 2021 को सुबह 11:00 बजे उपभोक्ता विवाद संरक्षण आयोग कैथल हरियाणा में आयोजित किया जाएगा.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

सभी उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age Limits)

आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष होनी चाहिए.

Age Relaxation – सरकार के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

कुल पद ( Total Post)

कुल 2 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)

इन पदों के लिए आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार हिंदी व अंग्रेजी विषय सहित दसवीं पास होने चाहिए.

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करने होंगे.उम्मीदवारों को अपना आवेदन फार्म भर कर दिए गए पते पर पोस्ट के माध्यम से पहुंचाना होगा.

आवेदन भेजने का पता ( Address To Send Application Form)

President, Office of The District Consumer Disputes Redressal Commission, New Judicial Complex Main Road Huda Sector 19, Hudda, Kaithal, District Kaithal – 136027 ( Haryana)

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारों को उपभोक्ता न्यायालय कैथल में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

  • आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र को भेजने की आवश्यकता नहीं है. आवेदन पत्र प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां भेजी जाए.
  • आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • यदि उम्मीदवार को कोई अनुभव है तो अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • दो पासपोर्ट साइज के स्वयं हस्ताक्षर किए फोटोग्राफ
यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश ( Other General Instructions)

  • आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ पीएन अवश्य लिखें.
  • आवेदन फार्म के सभी कॉलम साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में बड़े जाए.
  • आवेदन में किसी भी प्रकार की कटिंग या ओवर राइटिंग न करें.
  • इन पदों के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन करें.
  • इंटरव्यू के लिए आने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई टीए या डीए नहीं दिया जाएगा.
  • इंटरव्यू के लिए आते समय मूल प्रमाण पत्रों को साथ में लेकर आए.
  • पदों में वृद्धि या कमी संभावित है.
  • जो आवेदक पहले से किसी सरकारी या अर्धसरकारी बोर्ड निगम में कार्य कर रहे हैं वह अपना आवेदन उचित माध्यम से जमा करे.
  • उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी स्पष्ट रूप से तथा कार्यरत मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से भरे.
  • इंटरव्यू के लिए आवेदकों को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी.
  • उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Application Form: Click Here

Download Notification: Click here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.