HSSC ने जारी किये हरियाणा पुलिस दुर्गा शक्ति परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, अभी यहां से करें डाउनलोड

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दुर्गा शक्ति फीमेल कांस्टेबल के लिए 698 पदों पर अधिसूचना जारी की गई थी. इन पदों पर लिखित परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. HAP DURGA SHKATI की लिखित परीक्षा 12 दिसंबर 2021 को सुबह 10:30 से 12:00 के बीच तथा शाम के सत्र में 3:00 से 4:30 आयोजित होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) द्वारा इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा का स्थान देख पाएंगे.

HSSC 2

ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.hssc. gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद दुर्गा शक्ति एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करना होगा.
  • तीसरे चरण में उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा.
  • ऐसा करते हैं स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं तथा उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
  • उम्मीदवारों से निवेदन है कि परीक्षा के लिए जाते समय HSSC द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें.
यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

Click here to Download

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.