HSSC ने घोषित किया हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल परीक्षा का अंतिम परिणाम, अभी यहां से देखें

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC) द्वारा सितंबर माह में हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल जनरल ड्यूटीAdvt. No. 04/2020,Cat. No. 02 के कुल 1100 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. उस में पास होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट लिया गया.अब आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है. आप सभी जानते हैं कि यह एक लिखित परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित हुई थी, आयोग द्वारा निर्धारित फार्मूले के अनुसार सभी विद्यार्थियों के अंक नॉर्मलाइज किए गए.

HSSC

परीक्षा का अंतिम रिजल्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंक, अतिरिक्त शैक्षिक योग्यता के अंक और सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों को जोड़कर घोषित किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. उम्मीदवार यहां से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं रिजल्ट के लिए लिंक नीचे दिया गया है. परीक्षा का रिजल्ट कैटेगरी और मेरिट के अनुसार दिखाया गया है तथा ब्रैकेट में अंतिम उम्मीदवार के अंक दर्शाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

चयन के लिए मानदंड

  • इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा के 80 अंक, आर्थिक सामाजिक मानदंड के लिए 10 अंक तथा अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए थे.
  • 4 पद जनरल, 4 पद SC, 5 पद BCA, 2 पद BCB, 6 पद EWS, 4 पद ESM GEN, एक पद ESM SC, तथा 2 पद ESM BCA CWPNo. 23804/2019 के तहत माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के अनुपालन के अनुसार रखे गए हैं.
  • रिजल्ट तैयार करने और घोषित करने में पूरी तरह से सावधानी बरती गई है यदि फिर भी कोई समस्या उत्पन्न होती है जो आयोग द्वारा ठीक हो सकती है आयोग उसे बाद में ठीक कर देगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.