मारुति सुजुकी गुरुग्राम में निकली 300 पदों पर बड़ी भर्ती, अभी करें यहां से आवेदन

गुरुग्राम । मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम में वर्क मैन के पदों पर आवेदन मांगे गए है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.

maruti plant gurugram news

महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)

आवेदन शुरू होने की तिथि ( Form Starting Date)

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2021 शाम ( 6:00 बजे ) निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू का स्थान तथा तिथि ( Date And Place Of Interview)

इंटरव्यू की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे.

आवेदन शुल्क ( Application Fee)

सभी उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.

आयु सीमा ( Age Limits)

आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष होनी चाहिए.

Age Relaxation – SC/ST/PWD/ OBC/ PH उम्मीदवारों कोसरकार के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.

कुल पद ( Total Post)

आशा है कि 300 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)

इन पदों के लिए आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार NCVT/SCVT) आईटीआई पास होने चाहिए.

ITI Trades

फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर पेंटर जनरल मकैनिक, COPA, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फाऊंडरीमैन, ड्रॉट्समैन मैकेनिकल, और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार ट्रेड.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

आवेदन कैसे करें ( how To Apply)

  • इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे.
  • ऑनलाइन टेस्ट ( टेक्निकल, कौशल और व्यवहारिक )
  • व्यक्तिगत इंटरव्यू( HR और तकनीकी )
  • पूर्व वृत्त सत्यापन ( antecedent verification )
  • पूर्व रोजगार से पहले मेडिकल जांच
  • रंग अंधता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं है.
  • जॉइनिंग
  • प्रवेश और प्रशिक्षण

नोट – एप्लीकेशन फॉर्म के रजिस्ट्रेशन से यह गारंटी नहीं होती है कि इस प्रक्रिया से आपका चयन हो चुका है.

कार्य स्थल ( Job Location )

चयनित उम्मीदवारों को मारुति सुजुकी लिमिटेड इंडिया गुरुग्राम में कार्य करना होगा.

वेतनमान ( Salary)

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी मानकों के अनुसार 25755/ PM रूपये वेतनमान दिया जाएगा.

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)

  • आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • ITI और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

चयन प्रक्रिया ( Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा/ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.

Application Form: Click Here

Download Notification: Click Here

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.