जानिए, बॉलीवुड की 8 सबसे लंबी अभिनेत्रियों के बारे में, जो लंबाई में अभिनेताओं को भी दे रही है टक्कर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती में सबसे अहम रोल उनकी लंबाई का माना जाता है. बता दे कि बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो ना केवल अभिनय में बल्कि हाइट के मामले में भी कई हीरो को पछाड़ रही है. आज हम आपको इस खबर में ऐसी ही 8 अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी हाइट सबसे ज्यादा है.

heroien

इन अभिनेत्रियों की हाइट है सबसे ज्यादा

वहीं दूसरी और आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि इनमें से एक एक्ट्रेस के साथ फिल्म का एक सीन शूट करने के लिए हीरो को स्टूल का इस्तेमाल भी करना पड़ा था. सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे लंबी हीरोइनों में शामिल है. इनकी हाइट 5 फुट 9.5 इंच है. बता दें कि इनकी फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, में एक सीन के लिए गोविंदा को स्टूल का इस्तेमाल करना पड़ा था. इसके बाद अनुष्का शर्मा का नंबर आता है जिनकी हाइट 5 फुट 9 इंच है.

वही बॉलीवुड में मस्तानी के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण की हाइट भी काफी ज्यादा है. दीपिका की हाइट भी अनुष्का के बराबर 5 फुट 9 इंच ही है. इसके बाद नरगिस फाखरी का नंबर आता है जो बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्रियों में शामिल है. इनकी हाइट 5 फुट 8.8 इंच है. बॉलीवुड में चिकनी चमेली के नाम से मशहूर कैटरीना कैफ की हाइट 5 फुट 8.5 इंच है. वही बंगाली बाला बिपाशा बसु की हाइट भी कैटरीना की हाइट के समान 5 फुट 8.5 इंच है. अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है. उनकी हाइट 5 फुट 8 इंच है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.