जॉब डेस्क । मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम में अस्थाई कर्मचारी की भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं . यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएंगी. जो भी इन पदों के लिए इच्छुक है वह अपने ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, आवेदन भेजनें का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है पोस्ट को अंत तक पढ़े.
महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date)
आवेदन शुरू होने की तिथि ( Form Starting Date)
3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 1फ़रवरी 2022 से शुरू हो चुके हैं.
आवेदन करने की अंतिम तिथि ( Last Date To Apply)
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फ़रवरी 2022 शाम ( 6:00 बजे ) निर्धारित की गई है.
इंटरव्यू का स्थान तथा तिथि ( Date And Place Of Interview)
इंटरव्यू के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. उम्मीदवारों को ईमेल आईडी या मोबाइल के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी.
आवेदन शुल्क ( Application Fee)
सभी उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. अर्थात यह भर्तियां निशुल्क की जाएंगी.
आयु सीमा ( Age Limits)
आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष होनी चाहिए.
Age Relaxation – SC/ST/PWD/ OBC/ PH उम्मीदवारों कोसरकार के नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
कुल पद ( Total Post)
आशा है कि 700 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
शैक्षिक योग्यता ( Qualification Details)
आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई धारक होने चाहिए.
ITI Trades
फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर पेंटर डीजल मकैनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल , टर्नर, टेक्नीशियन, आटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग तथा अन्य कंपनी के अनुसार आईटीआई ट्रेड.
आवेदन कैसे करें ( how To Apply)
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
- यदि मारुति सुजुकी पोर्टल पर आपका अकाउंट नहीं है तो अपना अकाउंट बनाएं.
- अपने अकाउंट से लॉगिन करें
- अपनी मूलभूत जानकारी भरें.
- शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी भरें.
- अपनी स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर,जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10th/ITI, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.
- यदि कोई गलती हुई है तो उसे ठीक करें.
- सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले.
कार्य स्थल ( Job Location )
चयनित उम्मीदवारों को मारुति सुजुकी लिमिटेड इंडिया गुरुग्राम में कार्य करना होगा.
वेतनमान ( Salary)
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी मानकों के अनुसार 27890/ रूपये वेतनमान दिया जाएगा.
आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज ( Documents Related To Application Form)
- आधार कार्ड की प्रतिलिपि
- जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
- निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
- ITI और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
- यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
- एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
चयन प्रक्रिया ( Selection Process)
- उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा
- ऑनलाइन मूल्यांकन ( तकनीकी कौशल एवं व्यवहार ) Online Assessment
- व्यक्तिगत इंटरव्यू( HR एवं तकनीकी ) Personal Interview
- पूर्व वित्त सत्यापन Antecedent Verification
- रोजगार से पूर्व मेडिकल चेक अप Pre employment medical Check Up
- जोइनिंग तथा ज्ञान प्राप्ति Joining and On boarding
- प्रवेश एवं प्रशिक्षण Induction and Training
उम्मीदवार से निवेदन है कि और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वह अधिकारीक सूचना को पढ़े जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है.
