दिल्ली- अंबाला रेलमार्ग पर सफर करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, आज से 3 दिन बंद रहेगी यें दो पैसेंजर ट्रेनें

सोनीपत । दिल्ली- अंबाला रेलमार्ग पर घरौंडा रेलवे स्टेशन पर नॉन- इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. इसके चलते दिल्ली रेलवे मंडल ने 12 फरवरी तक कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने की सूचना जारी की है. दोपहर के समय कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04452) व पुरानी दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04451) 12 फरवरी तक रद्द रहेगी. साथ ही गीता जयंती एक्सप्रेस को भी पानीपत तक चलाया जाएगा. इन ट्रेनों के प्रभावित होने से सोनीपत से दिल्ली व पानीपत की तरफ आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

RAIL TRAIN

वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस (11841/42) से करनाल व कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ेगी। इस ट्रेन को 12 फरवरी तक पानीपत तक चलाया जाएगा. वैसे भी कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के बाद दिल्ली- अंबाला रेलमार्ग पर पहले ही पैसेंजर ट्रेन कम संख्या में चल रही है. ऐसे में 12 फरवरी तक इन दो पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यह ट्रेनें पानीपत तक चलाई जाएगी

रेलवे की ओर से मिली जानकारी अनुसार सुबह के समय नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जानी वाली पैसेंजर ट्रेन (04449)12 फरवरी तक पानीपत तक ही चलाई जाएगी. खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) को 11 फरवरी तक पानीपत तक चलाया जाएगा और वापस में गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) को 12 फरवरी तक कुरुक्षेत्र की बजाय पानीपत से चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा

•10 फरवरी को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 60 मिनट रोककर चला जाएगा.

• 10 फरवरी को नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12751) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 145 मिनट रोककर चलाया जाएगा.

• 11 फरवरी को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 120 मिनट रोककर चला जाएगा.

• 11 फरवरी को नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12751) को आदर्श नगर-पानीपत के बीच 100 मिनट रोककर चला जाएगा.

• अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाले सुपर एक्सप्रेस (12460) को 11 फरवरी तक अमृतसर से निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट देरी चलाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.