हरियाणा के इस जिलें में लगा देश का पहला ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट, जानें इसकी खूबियां

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिलें से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि जिलें के गांव खुर्शीद नगर में देश का पहला K-2 पॉवर रिन्यूअल प्राइवेट लिमिटेड का ग्रीन एनर्जी प्लांट बना है. यह प्लांट 5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है जिससे दो मेगावाट बिजली उत्पादन होगा और इस बिजली की आपूर्ति बिसोहा गांव में की जाएगी. पराली से तैयार होने वाली बिजली की सप्लाई बिसोहा 33 केवी सब- स्टेशन में की जाएगी. इस स्टेशन से बिसोहा गांव में बिजली आपूर्ति की जाएगी.

Electricity Board

एमएंडपी बिंब भिवानी के एक्सईएन मुकेश हुड्डा ने बताया कि यह पूरी तरह से पहला प्रदुषण रहित प्लांट होगा जिसे पंचकूला रिन्यूअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी से मान्यता प्राप्त है. इस प्लांट में 400 किलोवाट क्षमता के पांच इंजन होंगे, जिनसे बिना प्रदुषण के 24 घंटे में 600 क्विंटल पराली से 48 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. आने वाले समय में इस प्लांट को सोलर पैनल से जोड़कर प्लांट से निकलने वाली हीट से कोल्ड स्टोरेज चालू करने पर भी विचार किया जाएगा. इस प्लांट से सीधे-सीधे करीब 150 लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

बायोमैस विधि पर आधारित

एसडीओ दीपक ने प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहां बॉयलर की बजाय बायोमैस गैस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रदुषण की संभावना ना के बराबर है. पराली से चलने वालें पांचों इंजनों से तैयार होने वाली गैस से ही बिजली का उत्पादन होगा. प्लांट से बिसोहा सबस्टेशन को प्रति घंटे दो मेगावाट बिजली आपूर्ति की जाएगी जिसके बदले में सरकार द्वारा प्लांट को नियमानुसार राशि का भुगतान किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

राजपाल ने लगाया प्लांट

गांव खुर्शीद नगर (झोलरी की ढाणी) के रहने वाले राजपाल पुत्र टोडाराम ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियों के सहयोग से उसने अपनी मुमताजपुर सड़क मार्ग पर पांच एकड़ भूमि पर प्लांट लगाया है. इस प्लांट में बिना प्रदुषण के प्रति घंटे दो मेगावाट बिजली उत्पादन होगा. उन्होंने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने की उन्हें बहुत ज्यादा खुशी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.