नियुक्तियों फर्जीवाड़ा: बीकॉम पास चपरासी, 8वीं पास क्लर्क की कर रहा है नौकरी

जींद । “अँधा बांटे रेवड़ी , फिर अपने को दे” हिंदी की यह कहावत हरियाणा के जींद के डीआरओ कार्यालय में हुई नियुक्तियों पर एकदम सटीक लागू होती है. इस कहावत का अर्थ है “अधिकार मिलने के बाद लोगों को अपने ही लोग नजर आते हैं”.

fake

हरियाणा के जींद के डीआरओ कार्यालय में हुई नियुक्तियों का एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सरकारी नियमों के मुताबिक क्लर्क के पद के लिए स्नातक की डिग्री जरूरी होती है, लेकिन एक आरटीआई में सामने आया है कि आठवीं पास व्यक्ति को क्लर्क बना दिया गया है. इसके अतिरिक्त कानून के पद के लिए योग्यता के तौर पर स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. लेकिन दसवीं पास व्यक्ति की नियुक्ति इस पद पर की गई है.

हैरानी की बात यह है कि चपरासी के लिए आठवीं पास की योग्यता जरूरी होती है. इसके बावजूद भी बीकॉम पास युवक नरेंद्र इस पद पर नौकरी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शैक्षणिक योग्यता के कम होने के बावजूद भी जिन लोगों की नियुक्ति हुई है उनके आपस में संबंध है.

आपको बता दें यह खुलासा नरवाना रोड निवासी वीरेंद्र जांगड़ा जो पेशे से एक वकील है. उन्होंने आरटीआई दाखिल करते हुए डीआरओ से नियुक्तियों को लेकर जवाब मांगा था. जारी आरटीआई में एनएचएआई प्रोजेक्ट के तहत 152 D के लिए पटवारी, कानूनगो, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चपरासी, अकाउंटेंट पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर जानकारी मांगी थी. वीरेंद्र जांगड़ा के मुताबिक आरटीआई में मिली जानकारी के मुताबिक आठवीं पास संदीप को क्लर्क के पद पर जुलाई 2018 में नियुक्त किया गया था.

वही संदीप के दसवीं पास भाई जयबीर को कानूनगो के पद पर फरवरी 2019 नियुक्ति की गई. वीरेंद्र जांगड़ा के मुताबिक इस पद की नियुक्ति के लिए स्नातक और डिप्लोमा की योग्यता होनी अनिवार्य है. वही जयबीर का लड़का अंकित जो 12वीं पास है. उसे पटवारी के पद पर नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा सोनिया नामक एक लड़की को अकाउंटेंट का पद दिया गया है. इसी प्रकार साक्षी को एनएचएआई 352 ए प्रोजेक्ट के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया गया है. आपको बता दें साक्षी से एक नियमित पटवारी की पत्नी है. देवी लाल और पृथ्वी सिंह की भी पटवारी के पद पर नियुक्ति की गई है. हालांकि इन दोनों की नियुक्ति पर हरियाणा सरकार ने रोक लगा दी है. वीरेंद्र जांगड़ा का कहना है कि उक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाते हैं. लेकिन असली स्थिति यह है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.