Weather Update: मानसून को लेकर हरियाणा के लिए खुशखबरी, आज करवट लेगा मौसम

करनाल | हरियाणा और आसपास के राज्यों दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पंजाब के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पश्चिम मानसून अलग- अलग क्षेत्रों से होते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है और अब मानसून इन राज्यों में किसी भी समय दस्तक दे सकता है. इसी के साथ बारिश का सिलसिला जोर पकड़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 जून तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में 29 से 30 जून के दौरान झमाझम बारिश होगी.

weather barish

बता दें कि हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के बाद उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. लेकिन अब बहुत जल्द लोगों को राहत पहुंचेगी. वहीं मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से बरसात की संभावना नजर आने लगी है. बुधवार से इसका स्पष्ट प्रभाव देखने को भी मिलेगा. वहीं देश के अन्य भागों की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए आगे बढ़ने से जुड़ी स्थितियां अनुकूल बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

इसी प्रकार अरब सागर और राजस्थान के कुछ हिस्सों सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों तथा हरियाणा-चंडीगढ़ व दिल्ली के बाद के 48 घंटों यानि 30 जून से एक जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं. 30 जून से दो जुलाई के दौरान गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.