हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, अब नए बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर 50% मिलेगा अनुदान

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ट्वीट किया गया है. ट्वीट में कहा गया है कि अमरूद के बाग लगाने के लिए किसानों को 11,500 रुपये, नींबू के बाग के लिए 12 हजार रुपये और आंवले के बाग के लिए 15 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं. लागत को देखते हुए अब किसानों को नए बाग लगाने के लिए 50 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर अनुदान भी मिलेगा. इससे किसान बागवानी को अपनाकर अधिक लाभ कमा सकते हैं.

KISAN2

इस अनुदान योजना के तहत एक किसान 10 एकड़ तक का बाग लगा सकता है. किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें बागवानी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उघान विभाग के माध्यम से कई योजनाएं लागू की जा रही हैं. बागवानी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा बागवानी बीमा योजना चलाई जा रही है. यह योजना सब्जियों, फलों और मसालों को प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम से मुक्त कर किसानों को फसलों की लागत कम करने में कारगर साबित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5वें- छठे वेतन आयोग वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान भूमि दस्तावेज, बैंक कॉपी और आधार कार्ड के साथ जिला उद्यान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. जिन किसानों ने वित्तीय वर्ष 2021 में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नियमानुसार अमरूद, आंवला और नींबू के बाग लगाए हैं, वे भी अनुदान राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं. हालांकि, किसानों को योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण वे सरकार की नई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.