पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानें क्या है हरियाणा में ताज़ा रेट

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों द्वारा सोमवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. पेट्रोल- डीजल की कीमतों को लेकर राहत भरी खबर है. आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.67 रुपए तो वहीं डीजल 90.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

आज जारी नई कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.89 रुपए तो वहीं डीजल का भाव 90.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं सिरसा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपए है जबकि डीजल के लिए आपको 91.61 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा.

वहीं सीएम सिटी करनाल में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.81 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 90.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं राजधानी चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से पेट्रोल- डीजल के भाव स्थिर बनें हुए हैं. यहां आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपए, जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित होती है. इस आधार पर देश की तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ता है तो हिंदुस्तान में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

SMS से जान सकते हैं लेटेस्ट रेट

पेट्रोल और डीजल के भाव को आप SMS से जान सकते हैं. Indian Oil की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है ,जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.