हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे SMS से जानें लेटेस्ट रेट

चंडीगढ़, Petrol Diesel Rate in Haryana | सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.58 रुपए तो वहीं डीजल 90.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं हिसार में एक लीटर पेट्रोल 97.09 रुपए जबकि डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 1

हरियाणा में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल 98.84 रुपए तो वहीं डीजल 91.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं सीएम सिटी करनाल में एक लीटर पेट्रोल 96.67 रुपए तो वहीं डीजल 89.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां यहां ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.20 रुपए जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित होती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

SMS से जान सकते हैं नया रेट

पेट्रोल- डीजल का नया भाव आप एसएमएस के जरिए घर बैठे पता कर सकते हैं. Indian Oil की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 92249-92249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.